Monday, August 23, 2010

एक लडकी जिसका नाम है उमा

नमस्कार दोस्तों ये कविता मेरे एक फेन लिखी है मेरे लिए सोचा क्यों ना आप सब के साथ भी इसे बाट लू अपने विचार जरुर बताना

एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है
जो बाते करे उजली गहरी ,तब ठंडी नदी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

वो अफ ऍम ९०. में ,आवाज की जादूगरनी है ,
राजाओ सा अंदाज लिए ,वो खुद कहानी सी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

कभी बात करे अर्शो तक ,कभी लेजाये फर्शो तक,
उसकी अप एंड डाउन शेली में, वोह बड़ी मस्तनी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

कभी लगे वोह चंचल चुलबुली सी, कभी खुद को सबकी दोस्त कहे
जब सुबह कहे वोह हेल्लो सिरसा, वोह सुबह सुहानी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

भाषा पे पकड़ अच्छी उसकी, कभी हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी
कभी बात करे अंगारों सी, कभी शीतल पानी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

वोह फनकार है ऐसी अफ.ऍम की, जो सुनने हुआ वो मस्ताना
सबको वो लगे अप्प्नो जेसी, बिलकुल बेगानी लगती है.
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

कभी नज़म कभी-कभी गीत लगे,कभी दोखा कभी रुभाई भी
तू लगे 'नवीन' को एक गजल, शब्दों की रवानी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

कोई कहता वो वो नेपाल की है,कोई कहता है उत्तरांचल की
सुन्दर मुखड़ा आँखों में चमक,गुडिया जापानी लगती है
एक लड़की जिसका नाम है उमा ,मुझे बहुत सियानी लगती है

ये कविता नवीन अह्लाबादी जी ने मेरे लिए लिखी है
उमा चौधरी

2 comments:

36solutions said...

सुन्‍दर कविता, कवि को सलाम.

Unknown said...

wahh wahh wahh ji wahh aapko badhai kavita bahut sundar hai bilkul aapki tarah.......!!!

Jai Ho Mangalmay HO